रांची:
रांची (Ranchi) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जाली नोट के साथ एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने 3 लाख 97 हजार के जाली नोट बरामद किए हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। उम्मीद है कि और लोग की गिरफ्तारी हो सकती है।
