logo

गुमला : अवैध ईंट भट्ठों पर चला प्रशासन की बुलडोजर, डीसी के आदेश के बाद गोरखधंधे में लगाया जा रहा लगाम 

BULDO.jpg

 गुमला: 
गुमला में अवैध ईट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सैंदा गांव व सिसई में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर बुलडोजर चलाया गया है। दोनों जगहों पर अवैध रूप से भट्टों का संचानल किया जा रहा था। कार्रवाई के भट्ठों पर रखें ईंट को जब्त कर लिया है। 

 

डीसी ने दिया आदेश 

एसडीओ श्री आनंद बताया कि  यह अभियान पूरे जिले में अभी जारी रहेगा। सभी अवैध ईंट भट्ठों को ध्वस्त किया जाएगा। ईंट भट्ठा संचालकों के पास पर्यावरण प्रदूषण का सर्टिफिकेट नहीं है। इसके बावजूद वे भट्ठे का संचालन कर रहे थे। वहीं सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने कहा कि उपायुक्त के आदेश के बाद जिले में संचालित अवैध ईट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 


बालू का उत्खनन भी अवैध 
गुमला में अवैध बालू का उत्खनन भी किया जा रहा है। गुमला के सिसई, बसिया, कामडारा और पालकोट प्रखंड में बालू के अवैध उत्खनन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रतिदिन सैंकडों हाइवा के द्वारा बिना किसी कागजात या फिर एक ही नंबर के वाहन के लिए बने कागजात का उपयोग कर बालू की तस्करी की जा रही है।