logo

जमशेदपुर : अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, सिदगोड़ा और बिरसानगर क्षेत्र से 3 वाहन जब्त

yhkdtnyhube.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की लेकर जिला खनन कार्यालय जमशेदपुर द्वारा व्यापक और गहन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर बालू खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CF–2883 है, जिसे विधिसम्मत कार्रवाई को लेकर सिदगोड़ा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
इसी प्रकार बिरसानगर थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया JH05AX–9136,  Mahindra 475 DI (लाल रंग)। दोनों वाहनों को बिरसानगर थाना में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। गौरतलब है कि उपायुक्त के निदेशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest Updates Jharkhand jharkhand News in Hindi latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates Latest Jamshedpur News Jamshedpur News in hindi odda Updat