नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्थापना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और 31 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कुल 22 लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस पदोन्नति से जिले के सभी कर्मियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
पदोन्नत लिपिकों ने उपायुक्त मनीष कुमार से भेंट कर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया और जिले के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक दक्षता व निष्ठा के साथ पूरा करने का संकल्प लिया। उपायुक्त ने कहा कि पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों को बधाई दी और स्थापना शाखा के कर्मियों के समर्पित कार्यों की सराहना की।
