logo

4 साल बाद 111 आदिवासियों ने ईसाई धर्म छोड़ सरना में की वापसी, लालच में फंस गये थे 

isayi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के 111 लोगों ने सरना धर्म में वापसी की है। इन लोगों ने चार साल बाद ईसाई धर्म छोड़ अपने धर्म में वापसी की। सरना धर्म के लोगों ने इन सभी का आदिवासी विधि-विधान से शुद्धिकरण किया। उनको नंगे पैर आग पर चलाया। सभी के ऊपर गंगाजल छिड़का। पैर धुलवाया। इसके बाद सरना धर्म में वापस लाया गया। घर वापसी करने वाले सभी महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती-गमछा दिया गया। लौटने वाले लोगों का कहना है कि अपना धर्म छोड़ने के बाद उनको काफी घुटन महसूस हो रही थी। इसलिए फिर पूरे नियम व विधि-विधान से ये लोग अपने सरना धर्म में लौट गये। इनमें 45 पुरुष एवं 66 महिला शामिल हैं।


45 पुरुष एवं 66 महिला 
वापसी होने पर तालामय बास्की और नटवा बेसरा ने बताया कि बरहेट प्रखंड से लगभग 30 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित सिंदरी गांव के 111 आदिवासी ईसाई धर्म में चले गये थे। 4 साल पहले इन्होंने दूसरे धर्म को अपना लिया था। लालच में आकर इन लोगों ने यह कदम उठाया था। उन्हें बहुत सारा प्रलोभन दिया गया था। कहा गया था कि ईसाई धर्म अपना लेने पर सारी सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चों की शिक्षा, खाने-पीना, रोजगार सबकुछ। लेकिन ईसाई धर्म अपना लेने के बाद भी कुछ नहीं मिला।