logo

मंत्री बनने के बाद दीपिका पांडेय बोलीं, समय कम है और काम ज़्यादा करना है

दीपिका_पांडेय.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने आज मंत्रिपद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा है कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिली है। समय बहुत कम है और बहुत काम करना है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि आने वाला एक-एक पल को झारखंड के लोगों के हित में लगाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का धन्यवाद किया।


एक-एक पल को झारखंड के लोगों के हित में लगाया जाएगा
मीडिया से बात करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आपलोग सबको भी धन्यवाद क्योंकि आप भी आवाज उठाते रहे। मैं इसे बहुत बड़ी जिम्मेदारी समझती हूं। जो मुझे मेरी पार्टी और महागठबंधन की सरकार ने दी है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,वेणुगोपाल और झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का धन्यवाद देती हूं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जो सरकार बनी है उसमे मुझे मुख्यमंत्री जी ने अपने कैबिनेट में मुझे शामिल किया उसके लिए मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहती हूं। बहुत समय है और मेरा पूरा भरोसा दिलाना का प्रयास करुगी कि एक-एक पल को झारखंड के लोगों के हित में लगाया जाएगा। 


बादल पत्रलेख का टिकट काटकर दीपिका पांडेय को दिया गय़ा मौका
गौरतलब है कि आज हेमंत कैबिनेट के लिए महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ली। दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री रहे बादल पत्रलेख को कैबिनेट से बाहर किया गया है।
 

Tags - Deepika Pandey SinghDeepika Pandey Singh newsJharkhandJharkhand news