logo

ED को 35 करोड़ कैश मिलने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत ने प्रदीप यादव पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात  

NISHI1.jpg

रांची 

कल 6 मई को ईडी की छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजय लाल औऱ उसके नौकर जहांगीर के घर आवास से 35 करोड़ कैश मिलने बाद गोड्डा सासंद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है। जारी पोस्ट में उन्होंने गोड्डा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप यादव पर निशाना साधा है। बता दें कि सांसद निशिकांत भी गोड्डा से ही एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार हैं। निशिकांत ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदीप यादव पर केस दर्ज करने की मांग की है। 


क्या कहा है निशिकांत ने 
निशिकांत ने जारी पोस्ट में लिखा है, ईडी की छापेमारी में 40 करोड़ रूपये बरामद हुए हैं। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव जो गोड्डा लोकसभा के उम्मीदवार हैं, उनका पत्र मीडिया के अनुसार छापेमारी में बरामद हुआ है। इससे ये प्रतीत होता है कि पैसे लेकर ट्रांसफ़र-पोस्टिंग और गोड्डा लोकसभा में चुनाव को प्रभावित करने का खेल चल रहा है। सभी अधिकारियों को अविलंब चुनाव से हटाया जाए। निशिकांत ने कहा, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदीप यादव की चिट्ठी को संज्ञान में लेकर दोनों पर केस दर्ज किया जाए।

क्या है मामला 

बता दें कि ईडी द्वारा सोमवार की सुबह चार बजे से शुरू हुई छापेमारी मंगलवार तक जारी रही। मंगलवार की सुबह 3.15 पर ईडी ने संजीव लाल और नौकर जहांगीर को हिरासत में ले लिया और अपने साथ लेकर ईडी दफ्तर चली गई। संजीव लाल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के पीएस है। जहां पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि संजीव के अलग अलग ठिकानों से ईडी ने कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपए नगद के साथ-साथ लाखों के गहने, ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े पत्र और कई डिजिटल एविडेंस बरामद किया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Nishikant Dubey Pradeep YadavEDJharkhand News