logo

हजारीबाग : श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग के बाद 2 स्वर्ण व्यवसायियों को मिली लेवी की धमकी, सांसद ने की सुरक्षा की मांग

hzb_kkk.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग में 22 जून को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री ज्वेलर्स पर 7 राउंड फायरिंग की घटना के बाद दो अन्य स्वर्ण व्यवसायियों को लेवी के लिए धमकी मिली है। इस घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और वे असमंजस में हैं कि कैसे व्यवसाय जारी रखें।
घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने दो बार हजारीबाग एसपी से मुलाकात कर व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग के बाद दो अन्य व्यवसायियों से अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से 10 लाख रुपये की लेवी मांगी गई है।
स्वर्ण व्यावसायिक संघ ने सोमवार, 30 जून को हजारीबाग सांसद के साथ पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। व्यवसायियों का कहना है कि बढ़ती धमकियों के कारण वे प्रतिष्ठान खोलने से भी डर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर गश्ती बढ़ा दी गई है और अलग से पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। साथ ही, मिले सभी धमकियों को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध है।



 

Tags - Gold businessmen in hazaribagh latest hazaribagh News hazaribagh news Updates latest Crime Updates latest news latest updates latest updates in Hindi latest Hindi Updates latest updates