logo

गढ़वा, हजारीबाग के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत; वन विभाग अलर्ट

chamgadar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में हर रोज बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की जानकारी सामने आ रही है। गढ़वा,हजारीबाग के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में चमगदड़ों की जान गई है। शुक्रवार की सुबह लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत कोइली गांव में बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिले। बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की खबर सुनकर वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई। लातेहार डीएफओ रोशन कुमार ने इसे काफी गंभीरता से लिया और तत्काल विभागीय कर्मियों को अलर्ट कर दिया। 


वन विभाग की अपील फैल सकती है महामारी मृत जानवरों के पास ना जाएं
लातेहार डीएफओ रोशन कुमार ने इसे काफी गंभीरता से लिया और तत्काल विभागीय कर्मियों को अलर्ट कर दिया। लातेहार डीएफओ रोशन कुमार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत चमगादड़ों के पास न जाने की अपील की है। डीएफओ ने आम लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में मृत चमगादड़ों को हाथ ना लगाएं, उनके पास ना जाए। मृत चमगादड़ों के संपर्क में आना खतरनाक हो सकता है। साथ ही कहा है कि भविष्य में ऐसी घटना होने पर वे तत्काल वन विभाग को सूचित करें।


क्यों हो रही है मौत
मृत चमगादड़ों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इस जांच के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है। इनमें कोई संक्रमण का खतरा हो सकता है या भीषण गर्मी की वजह से भी इनकी मौत हो सकती है। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह क्यों मर रहे हैं। इलाके के लोगों से डीएफओ रोशन कुमार ने अपील की है कि इस तरह की घटना जब भी दिखे वन विभाग को सूचित करें। मृत पशु या पक्षियों के पास कभी न जाएं और न ही उन्हें छूने की कोशिश करें।

Tags - JharkhandJharkhand newslarge number of bats died in Jharkhandbat died in gadwaforest department