logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में संताल के बाद अब कोल्हान में मानसून की एंट्री, इन जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान

जीोवोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गयी है। सोमवार को भी यह संताल परगना और कोल्हान के आसपास सक्रिय रहा। झारखंड में संथाल परगना के इलाके से मानसून के प्रवेश के बाद अब कोल्हान इलाके से भी मानसून राज्य में आगे आगे बढ़ रहा है। अभी मानसून का सिस्टम जहां संथाल परगना के पाकुड़ के ऊपर अवस्थित है, वहीं कोल्हान इलाके में यह चाईबासा के पास पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को आगे बढ़ने के लिए सभी कंडीशन फेबरेबल है और जल्द ही पूरे राज्य को कवर कर लेने की उम्मीद है। वहीं, अगर हम आज के मौसम की बात करें तो बोकारो, धनबाद के अलावा संताल परगना के जिलों जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 


28 से 30 जून तक पूरे झारखंड में होगी बारिश
मौसम केंद्र रांची ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में 25 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 26 और 27 जून को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है। 28, 29 और 30 जून को भी राज्य में सभी स्थानों पर बारिश के प्रबल आसार हैं। बता दें कि गुजरात के रास्ते एक साइक्लोनिक सरकुलेशन झारखंड में आया है। यह दो दिन पहले कोल्हान आया है। इसके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गयी है। इस कारण पूरे राज्य में मॉनसून की बारिश नहीं हो रही है। राजधानी रांची और आसपास मॉनसून की बारिश आने में अभी 2-3 दिन लगेंगे। 


मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम केंद्र रांची ने 25 जून को राज्य में गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवा के झोंके चलने और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 और 27 जून को कहीं-कहीं गर्जन और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके के साथ-साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज का तापमान 40 के पार
गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार है। जिलों का अधिकतम तापमान अभी भी 40 डिग्री सेसि से नीचे है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सोमवार को 34 डिग्री सेसि रहा। यह आगे भी 32 से 34 डिग्री सेसि के बीच रहेगा। 
 

Tags - Monsoon Monsoon News Rain in Jharkhand Chances of Rain Rain in Santal