logo

एग्जिट पोल के बाद राजेश ठाकुर ने किया दावा, कहा-बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित, इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार

sdftujsr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि अब तस्वीर साफ हो चुकी है। जिस तरह से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री बिहार में आकर लगातार भाषण दे रहे हैं, उससे उनकी हार की बौखलाहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अब केवल परिणाम की घोषणा बाकी है, क्योंकि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर परिवर्तन का संदेश देने जा रही है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि 14 नवंबर को चाचा नेहरू का जन्मदिन है, और हमें विश्वास है कि उसी दिन बिहार में सत्ता परिवर्तन का शुभ संकेत मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार इंडिया गठबंधन को बहुमत देकर सरकार बनाने का मौका देगी, और तेजस्वी यादव राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Latest Lohardaga News Lohardaga News updates latest Lohardaga news Lohardaga News Updates latest jharkhand news Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand Upd