logo

दुखद : शादी के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता ने किया सुसाइड, हैरान करने वाली है वजह...

bhagi_hui_dulhan.jpg

गुमलाः
गुमला जिले के सिसई के बघनी गांव में शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने ससुराल में ही दुपट्टा का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। नव-विवाहिता की मौत से मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया है। 


15 मार्च को शादी हुई थी।
बता दें कि सिसई थाना क्षेत्र के पबेया गांव के रहने वाले अजरूल अंसारी ने अपनी बेटी शाहीन परवीन की शादी बघनी गांव के रहने वाले मोकित अंसारी के साथ 15 मार्च 2022 को की थी। शादी के दूसरे दिन परंपरा के अनुसार शाहीन परवीन अपने मायके आई थी। लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसका पति विक्षिप्त हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ उसकी शादी कर दी गई है। उसने ससुराल जाने से इंकार किया था, लेकिन शाहीन के माता-पिता ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।


भाई ने भेज दिया ससुराल 
मृतका के भाई ने शाहीन को उसके ससुराल बघनी भेज दिया। शाहीन परवीन ने अपने ससुराल में ही दुपट्टा से कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और फांसी लगाने के कारणों को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।