logo

निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी के बाद आज साली प्रियंका त्रिवेदी से ACB करेगी पूछताछ

vinay1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निलंबित आईएएस विनय चौबे को लगातार ACB की ओर से झटके मिल रहे हैं। इस बार ACB विनय चौबे की साली प्रियंका त्रिवेदी से आज यानि 4 दिसंबर को पूछताछ करने वाली है। बता दें कि इससे एक दिन पहले ही 3 दिसंबर को एसीबी की टीम ने विनय चौबे की पत्नी से उनके आवास पर जाकर पूछताछ की थी।
पूरा मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है, जिसमें एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ 24 नवंबर को एक और प्राथमिक की दर्ज की थी। जिसमें उनके रिश्तेदारों और दोस्त विनय सिंह सहित कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी पर भ्रष्टाचार करने और इसके जरिये अपार संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। 
इस मामले में विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विश्वसनीय मित्र और अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह और विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह अभियुक्त है। साथ ही उनके साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और ससुर एसएन त्रिवेदी भी शामिल हैं।
इन सभी पर करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के जरिये अवैध संपत्ति की हेराफेरी करने का आरोप है। आपको बता दें कि विनय चौबे और विनय सिंह पहले से ही शराब घोटाला और जमीन घोटाला दर्ज मामले में जेल में बंद है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update Vinay Choubey ACB Land Scam Liquor Scam