logo

मौसम : दोपहर की धूप दिलाएगी ठंड से राहत, सुबह-शाम बढ़ेगी कंपकपी

962.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची सहित राज्य के कई जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। सुबह में कुहासा छाया रहने के बाद खिली-खिली धूप लोगों को ठंड कम लग रही। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कहा है कि ऐसी स्थिति अगले एक सप्ताह तक रहने की उम्मीद है। केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शाम के वक्त उत्तर-पश्चिमी दिशा से बहने के कारण कंपकंपी बढ़ रही है। खासकर इन दिनों रांची सहित आसपास के जिले में धूप निकल रही है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के तहत यहां का न्यूनतम तापमान अगले एक सप्ताह तक 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

कई जिलों में छा सकता है आंशिक बादल
राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा व साहेबगंज में ठंड से अभी भी लोगों को बहुत राहत नहीं मिली है। यहां अगले एक सप्ताह तक सुबह में कोहरे या धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम शुष्क रहने की बात मौसम विभाग ने की है। वहीं, 15 और 16 जनवरी को पूरे राज्य में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि, 17, 18 व 19 जनवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कुछ हिस्सों में सुबह में धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

राजधानी का तापमान
14 जनवरी- अधिकतम 29 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री

15 जनवरी- अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री

16 जनवरी- अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री

17 जनवरी- अधिकतम 27 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री