logo

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

a3315.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार (19 जुलाई) को मत्स्य विभाग के मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र- सह- मत्स्य अनुसंधान केन्द्र (शालीमार) प्रक्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मत्स्य विभाग में किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं, मसनल, प्रशिक्षण , मत्स्य बीज उत्पादन, रंगीनम छलीपालन एवं विपणन आदि के बारे में जानकारी ली। पंजीयन  पंजी,  प्रशिक्षण आवेदन- प्रपत्र आदि का अवलोकन किया गया तथा मह्त्वपूर्ण निदेश दिये गये। प्रशिक्षण हेतु लाभुकों का चयन तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहें लाभ के बारे में जानकारी ली गई।

चारि संचालन के बारे में ली जानकारी
कृषि, सहकारिता और पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शालीमार प्रक्षेत्र में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पहले कार्यालय पहुंचने के साथ- साथ मत्स्य है चारि संचालन के बारे में जानकारी ली। हैचरी में उत्पादित हो रहे मत्स्य जीरा तथा मछली के अंडे का अवलोकन किया। 

योजना से हो रहे लाभ के बारे में जाना
 कार्यालय में निरीक्षण के दौरान,  प्रशिक्षण के उपरांत विभाग द्वारा दिये जा स्मिता रंजन से से मोबाइल पर संपर्क कर कार्यो की जानकारी ली गई तथा योजना से हो रहे लाभ के बारे में जाना। विभाग द्वारा किये जा रहे अन्य कार्यो की जानकारी ली तथा उनकी सराहना की साथ ही कार्यालय तथा प्रक्षेत्र की साफ़-सफ़ाई एवं व्यवस्थित  करने का निदेश दिया गया।

Tags - Deepika Pandey SinghJharkhand AgricultureJharkhand NewsFisheries

Trending Now