द फॉलोअप डेस्क
आज जैक इंटर बोर्ड ने विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी कर दिया है,और अलग अलग जिला में अलग अलग विद्यार्थी टॉपर बने है। वही गोड्डा निवासी मोहम्मद इलयास अख्तर के पुत्र मोहम्मद अहसान अख्तर ने 12 वी के विज्ञान संकाय में 463 अंक प्राप्त कर पूरे गोड्डा जिले में प्रथम स्थान लाया है। अहसान अख्तर ने बताया कि उम्मीद था कि अच्छा नंबर आएगा लेकिन यह उम्मीद नहीं था कि पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बन जाएंगे। वही अहसान अख्तर के पिता इलयास अख्तर ने बताया कि अहसान अख्तर शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा है मेहनती रहा है। अहसान ने मैट्रिक भी अच्छे मार्क्स के साथ उत्तीर्ण किया है, और आज अहसान अपने मेहनत के बल पर पूरे जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे हम सभी को काफी खुशी हो रही है।
डॉक्टर बनना चाहते हैं अहसान
वही अहसान अख्तर ने बताया कि हम पढ़ाई सामान्य करते थे बस सब कुछ समय समय पर करते थे। पढ़ने के समय पढ़ते थे, मोबाइल चलाने के समय मोबाइल चलाते थे, लेकिन सब कुछ समय समय पर किया करते थे। वही अहसान अख्तर ने बताया कि आगे वह नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनना चाहते हैं।