logo

AIIMS देवघर ने बंद किया पुराना जीमेल आईडी, जारी किया नया आधिकारिक ईमेल

deoghar_aiims.jpg

द फॉलोअप डेस्क
AIIMS देवघर ने अपना पुराना आधिकारिक जीमेल आईडी office.aiimsdeoghar@gmail.com बंद कर दिया है। इस संबंध में संस्थान ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब यह ईमेल पता किसी भी प्रकार के उपयोग में नहीं रहेगा। AIIMS ने नया अधिकृत ईमेल आईडी admin@aiimsdeoghar.edu.in जारी किया है, जिस पर अब सभी आधिकारिक पत्राचार किए जाएंगे। संस्थान के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि संस्थागत संचार को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके।
AIIMS देवघर प्रशासन ने सभी विभागों, संबंधित संस्थाओं और आम लोगों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी आधिकारिक संपर्क के लिए केवल नए ईमेल पते का ही उपयोग करें। Deputy Director (Admin) अभिक दास द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट बताया गया है कि नया ईमेल आईडी तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand Jharkhand updates in hindi latest jharkhand News AIIMS Deoghar News AIIMS Deoghar news Mail id new Mail id AIIMS Deoghar AIIMS Deoghar Deoghar AIIMS news