logo

AJSU ने रांची में फूंका CM हेमंत का पुतला, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त

AJSU201.jpeg

रांची
राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आजसू ने रांची स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर उपस्थित आजसू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रांची समेत पूरे राज्य में चरमराई कानून व्यवस्था की वजह से हर एक राज्यवासी डर के माहौल में जीने को विवश है। राज्य में हत्या, लूटपाट, बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उनके भीतर कानून का भय खत्म हो गया है। कल रात ही हरमू में एक बैंककर्मी की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। ऐसी कई घटनाएं राज्यभर में आए दिन हो रही हैं। हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और आम जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। 

पुतला दहन कार्यक्रम में रांची जिला, महानगर, महिला, युवा और छात्र इकाई के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पुतला दहन कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रांची विश्वविद्यालय गेट के समीप एकत्रित हुए फिर वहां से एक साथ अल्बर्ट एक्का चौक के लिए पैदल मार्च किया। मौके पर आजसू के पदाधिकारी ने कहा कि आज लोगों को घर से निकलने में डर लगता है। छिनैती समेत अन्य अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब है जनता की तकलीफों से उनका कोई वास्ता नहीं है। बढ़ती घटनाओं ने राज्य की छवि को पूरे देश में धूमिल किया है। कुछ दिनों पहले ही हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बढ़ते अपराध और अपराधियों पर रोक लगाने की बात कही थी। लेकिन इस सरकार की हर बैठक की ही तरह इस बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह की बैठकें केवल खानापूर्ति हैं और कुछ नहीं। त्योहार में भी कई जगहों से हिंसा की खबरें आईं। यह सब कुछ सरकार की विफलता को दिखलाता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. पार्थ परितोष, युवा आजसू से गौतम सिंह, अमित कुमार, चेतन प्रकाश, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक झा, सुधीर, रोहित, रित्विक, छात्र संघ से ओम वर्मा, करण पाठक, नीलाभ रत्न, अमित मिश्रा, पवन, प्रियांशु सिन्हा, रिजवान उपस्थित रहें।


 

Tags - AJSU effigy Jharkhand News