logo

Ranchi : पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं और जोहार: सुदेश महतो

a612.jpg

रांची: 

देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि "यह पूरे भारतवर्ष के लिए अद्भुत, अद्वितीय तथा अविस्मरणीय क्षण है। देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने तथा भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।"


आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने ये भी कहा कि पहली बार एक आदिवासी महिला राष्ट्र की प्रथम नागरिक और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होंगी। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है।

सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं जो आजाद भारत में पैदा हुईं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। कार्यकाल पूरा किया था।