रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार चन्द्रवंशी के निधन पर पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शोक व्यक्त किया है। उनका देहांत कल देर रात हो गया। वह कुछ दिनों से एम्स पटना में इलाजरत थे। अंतिम संस्कार मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा के डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया, आजसू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, केन्द्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, इम्तेयाज अहमद नजमी, चन्द्रशेखर सिंह, बबलू, गुप्ता, विजय मेहता, बिकेश शुक्ल, दिलीप चौधरी, उमेश उरांव सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। सुदेश महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सतीश जी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
