logo

AJSU नेताओं ने की दिवंगत भूपल साव के परिजनों से मुलाकात, सुदेश ने कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

sudeh_mahato.jpg

रांची
आजसू विधायक निर्मल महतो, आजसू के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत समेत कई आजसू नेता भी पंडरा पहुंचे। सभी  पार्टी के रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या के विरोध में पंडरा रवि स्टील चौक पर धरना–प्रदर्शन में शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरा दुःख और रोष जताया है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में लगातार राजनीतिक–सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। कहा, या तो मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार कर कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारें या फिर पद से इस्तीफा दें।

आजसू विधायक निर्मल महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। मुख्यमंत्री आम जनता को विपक्ष का वोटर बता रहे हैं, तो क्या अपराधी–माफिया सत्ता पक्ष के वोटर हैं जो उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति से परेशान व्यवसायी और आम जनता कानून अपने हाथ में नहीं ले रही बल्कि शांतिपूर्ण विरोध कर रही है। अनिल टाइगर हत्याकांड को भी गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया जा रहा था।
पंडरा रवि स्टील चौक पर के प्रदर्शन और जाम में आजसू के जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय सचिव राजीव मिश्रा, रातु प्रखंड अध्यक्ष हेमंत बड़ाइक, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, दयानंद झा, बीरेंद्र तिवारी, मुखिया विक्की लोहरा, पंचायत समिति राकेश कुमार, विशाल साहू समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest