logo

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर AJSU ने दी श्रद्धांजलि, सुदेश महतो ने सरकार को घेरा, कहा- जल, जंगल, जमीन की हो रही लूट

ghkdtyjddjydf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सहित अन्य नेताओं ने भी बिरसा मुंडा को नमन किया।
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासी–मूलवासी के हक, अधिकार और पहचान की रक्षा के लिए किया गया था, लेकिन जिन उद्देश्यों के साथ राज्य बना, वे आज भी अधूरे हैं। बिरसा मुंडा ने जिन सपनों के लिए जंगलों में उलगुलान किया, आजसू पार्टी उन सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों के मामले में झारखंड देश में सबसे समृद्ध है, इसे नेतृत्वकारी भूमिका में होना चाहिए था, परंतु राज्य लगातार पिछड़ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की निष्क्रियता पर भी कड़ा प्रहार किया और कहा कि वर्तमान सरकार बिरसा मुंडा के रास्ते से भटक गई है तथा जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है।
वहीं, डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने बिरसा मुंडा के विचारों का अनुसरण करते हुए झारखंड की लड़ाई को आगे बढ़ाया, लेकिन आज युवा भटक रहे हैं और माफियाओं का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। कोयला और बालू की लूट चरम पर है। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झारखंड आंदोलन में हजारों युवाओं ने अपना भविष्य कुर्बान किया, परंतु वर्तमान सरकार आंदोलनकारियों की सुध तक नहीं ले रही है और फर्जी आंदोलनकारियों की पहचान की जा रही है।
कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान, कुमुद वर्मा, हरीश कुमार, टिकैत महतो, संतोष महतो, शहज़ाद आलम, ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अजित कुमार, सुरेन्द्र लिंडा, प्रशांत महतो, विकास महतो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 



 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates latest updates AJSU AJSU News in hindi latest AJSU News AJSU news in hindi latest AJSU news AJSU Updates latest AJSU News Updates