logo

भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू का हल्ला-बोल कार्यक्रम 15 जुलाई से होगा- सुदेश महतो

01151.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आने वाला महीना हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस महीने में हम राज्य के हर विधानसभा में जनपंचायत का आयोजन करेंगे। जनपंचायत के जरिए हम जनता के बीच जाएंगे और राज्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर जनसंवाद करेंगे साथ ही मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम करेंगे। ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में शामिल सभी केंद्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

2023 आजसू पार्टी के लिए संघर्ष का वर्ष
सुदेश महतो ने बैठक में कहा कि 15 जुलाई से पहले प्रखंड स्तर पर किसान विरोधी एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला-बोल कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य में संसाधनों की लूट, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और किसानों के विषय पर आवाज बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 आजसू पार्टी के लिए संघर्ष का वर्ष है। सुदेश ने आगे कहा कि पार्टी का हरेक कार्यकर्ता जन-जन के मुद्दों को लेकर मुखर दिखे। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करें। समीक्षा बैठक के दौरान पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में संगठन के विस्तार और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देने पर भी चर्चा की गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N