logo

मात्र 10 रुपये में खाना खा सकेंगे रांची के गरीब लोग, ऐसी है योजना

को्पग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अक्षय पात्र फाउंडेशन रांची में 20 स्थानों पर फूड कियोस्क खोलने जा रहा है। यहां आम लोगों को सिर्फ 10 रुपये में शुद्ध खाना मिलेगा। फूड कियोस्क के लिए जगह ढूंढा जा रहा है। फिलहाल रांची में पांच स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। जरूरतमंद लोगों को एक समय का भोजन उपलब्ध हो, इसकी पहल फाउंडेशन की तरफ से की जा रही है। फाउंडेशन के क्षेत्रीय निदेशक स्वामी व्योमपदा दासा ने आइएमए भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हजारीबाग में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा केंद्रीयकृत किचन बन रहा है। जिसमें सरकारी स्कूल के बच्चों को दोपहर को पौष्टिक भोजन कराया जायेगा। 


चार घंटे में 1 लाख बच्चों को भोजन 
दासा ने बताया कि हजारीबाग और रामगढ़ में यह किचन तैयार हो रहा है। नवंबर माह में इसका उद्घाटन होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी हजारीबाग पूर्वी भारत बड़ा केंद्र सीएसआर के तहत फंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 30 करोड़ में तैयार हो रहे सेंट्रलाइज किचन में चार घंटे में एक लाख बच्चों के 25 किमी के दायरे में आने वाले स्कूली बच्चों के बीच गर्म और ताजा भोजन परोसा जायेगा। रामगढ़ में भी किचन तेजी से बन रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N