logo

Physics Wallah के चर्चित शिक्षक अलख पांडे छात्रों के समर्थन में पहुंचे रांची

Physics Wallah के चर्चित शिक्षक अलख पांडे छात्रों के समर्थन में पहुंचे रांची

द फॉलोअप डेस्क
फिजिक्स वाला के चर्चित शिक्षक और संस्थापक अलख पांडे बीते शाम रांची पहुंचे। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज है और वह उनके साथ खड़े हैं। रांची पहुंचने में हुई देरी पर उन्होंने बताया कि वह असम में पीड़ित लोगों के बीच गए थे और वहां करीब 7-8 दिन रहने के बाद सीधे रांची पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं।


 

Tags - Alakh Pandey Physics Wallah Ranchi Protest Jharkhand Students Student Movement