logo

झारखंड में आज और कल बारिश होगी, वज्रपात का अलर्ट; पारा पहुंचा 35 पार

वोीगेप10.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में शुष्क व गर्म मौसम के बीच 30 मार्च से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 व 31 मार्च को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस बारिश का कोई खास असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होगी। 


1 अप्रैल से मौसम साफ होगा
रांची सहित सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। जबकि, एक अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। उसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।  आज रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।  


दो जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार 
इधर राजधानी समेत राज्य में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। आनेवाले समय में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। दो जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। शुक्रवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और जमशेदपुर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम अपने सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक होने के करीब है। 

Tags - Jharkhand weather rain in Jharkhand weather of Jharkhand summer of Jharkhand Jharkhand summer season