logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले 4 दिन आसमान से बरसेगी आग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

ूासज9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पलामू, गढ़वा और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य के कुछ स्थानों के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने के भी आसार है। वहीं राज्य के 15 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार चुका है। इन दिनों में 4 डिग्री अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। 


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पलामू का रहा। वहीं 15 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। हालांकि रांची का अधिकतम तापमान 38.8 दर्ज किया गया। गढ़वा का 43.9, सरायकेला का 42.1, कोडरमा का 42.0, गोड्डा का 42.9, देवघर का 42.8, लातेहार का 40.4, गिरिडीह का 40.9, चतरा का 40.0 और गुमला का 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


झारखंड में साल दर साल गर्मी तेजी से बढ़ रही है। जून के पहले सप्ताह में पिछले तीन साल में इसमें वृद्धि हो रही है। गत सात साल की बात करें, तो पारा चार से पांच डिग्री बढ़ा है। पिछले तीन साल से पारा 40 से 45 डिग्री रह रहा है। हालांकि इससे पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों का तापमान 45 से 40 डिग्री रहता था। बारिश में लगातार कमी और जलवायु परिवर्तन के कारण रांची अन्य जिलों में गर्मी बढ़ती जा रही है।


जिलों के तापमान डिग्री में 
पलामू 44.0
गढ़वा 43.9
सरायकेला 42.1
कोडरमा 42.0
गोड्डा 42.9
देवघर 42.8
जामताड़ा 41.8
रामगढ़ 41.8
बोकारो 41.4
प. सिंहभूम 40.6
पाकुड़ 40.9
लातेहार 40.4
गिरिडीह 40.9
चतरा 40.9
गुमला 40.9

Tags - Jharkhand weather summer weather Jharkhand weather summer Jharkhand scorching heat Jharkhand