logo

पलामू : पति के सामने सामूहिक दु’ष्क’र्म मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

arrest2.jpg

पलामू:
सतबरवा थानाक्षेत्र से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार (All accused arrested) कर लिया है। इस बात की पुष्टि पलामू एसपी चंदन कुमार सिंह(Palamu SP Chandan Kumar Singh)  ने की है। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी बकोरिया के रहने वाले (Accused are residents of Bakoria) हैं। पलामू SP चंदन कुमार सिंह सतबरवा थाना में ही मौजूद हैं।

पति का सामने किया महिला का गैंगरेप

घटनाक्रम के अनुसार पति के सामने ही महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपियों की तलाशी जारी थी। दरअसल पीड़िता अपने पति से नाराज होकर मायके जा रही थी। इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा। यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा। तभी महिला के बहनोई का भाई भी मौके पर पहुंच गया। दोनों महिला को मना रहे थे। तभी 6 युवक आ गए। आरोपी लड़के तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए।

महिला के पति को पीटा

आरोपियों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई की। जिससे दोनों बेहोश हो गया। इसी क्रम में आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह जान बचाकर दोनों लड़के पुलिस के पास गए और मामले की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।