द फॉलोअफ डेस्कः
कौशल कुमार नामक एक व्यक्ति ने 4 मार्च को पंडरा ओपी में शिकायत दर्ज करवरकर यह बताया था कि ओझा मार्केट स्थित उसके बर्तन दुकान में करकट काट कर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए का बर्तन चोरी कर लिया गया है। इस मामले का उद्भेदन करने के लिए थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। चोरी किए गए सामानों को टीम के सहयोग से 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अमित कुमार, नीरज प्रसाद जायसवाल, सूरज कुमार चौधरी शामिल है। इनके पास से चोरी किए गए लगभग सभी बर्तन बरामद कर दिए गए हैं। सभी बर्तन फुल, काश और पीतल के थे।
