रांची:
शिक्षित, संगठित एवं स्वाभिमानी समाज (Educated, organized and self-respecting society) की परिकल्पना करने वाले झारखंड आंदोलन के मसीहा स्व.बिनोद बिहारी महतो (Let. Binod Bihari Mahto) की जयंती पर 23 सितंबर को AJSU पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड महिला मोर्चा (All Jharkhand Mahila Morcha) का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन होगा। इस बात की जानकारी AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत (Dr. Devsharan Bhagat) ने दी।

महिला नेत्रियों को दी जाएगी जिम्मेदारी
सम्मेलन की जानकारी देते हुए AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि 23 सितंबर को AJSU पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को परिवर्तित करके अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी प्रखंडों में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन को लेकर प्रदेश एवं जिला की सभी महिला नेत्रियों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी दे दी गई है।
जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को गति देने की होगी चर्चा
डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी आधी आबादी को गोलबंद कर, उनके हक-अधिकार के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। प्रखंड सम्मेलन के दौरान राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं सरकार द्वारा स्थानीय नीति एवं आरक्षण को लेकर लिए गए निर्णयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन किया जाएगा तथा सभी प्रखंडों में संगठन का गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार किया जाएगा। साथ ही साथ प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान एवं जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को गति देने पर भी की चर्चा की जाएगी।

भावी कार्यक्रम की तैयारियों पर होगी चर्चा
प्रखंड सम्मेलन के दौरान अखिल झारखंड महिला मोर्चा के भावी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर को अखिल झारखंड महिला मोर्चा का सभी जिलों में जिला सम्मेलन तथा 6 नवंबर को राज्यस्तरीय अधिवेशन होना तय है।