logo

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए व्हाट्सएप व सोशल मीडिया का लिया जायेगा सहारा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए व्हाट्सएप व सोशल मीडिया का लिया जायेगा सहारा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज PCPNDT की राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण बार्ड की बैठक IPH सभागार, नामकुम में हुई। बैठक में मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना नितान्त आवश्यक है। इसके लिए PCPNDT ACT कैसे मजबूत हो, इस उद्येश्य से बैठक का आयोजन किया गया है। मंत्री ने कहा कि मुखबिर योजना के तहत सभी जिलों में लगातार विशेष जांच अभियान चलाकर ऐसे अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक को चिन्हित किया जाए, जहां अवैध रूप से लिंग परीक्षण किए जाते हैं, और उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति या चिकित्सक पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अल्ट्रासाउण्ड कराने वाली महिलाओं की पहचान के लिए उनका फोटोयुक्त पहचान पत्र की प्रति क्लिनिक में होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के सिविल सर्जन को सख्त निदेश देते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि किसी भी जिले में अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक में PCPNDT ACT एवं Clinical Establishment ACT का अनुपालन यदि नहीं होता है, तो उस जिले में जिम्मेदार पदाधिकारी पर सख्त कारवाई की जाएगी।

व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर 
मंत्री ने राज्य में लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता फैलाने का निदेश दिया। सभी अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक पर पोस्टर लगाने और सोशल मिडिया पर भी वृहद प्रचार-प्रसार का आदेश दिया। विधानसभा सदस्य पूर्णिमा सिंह एवं दीपिका पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। 
दीपिका पाण्डेय ने कहा कि मशीन Functional नहीं रहने के कारण लाभुक को प्राईवेट अल्ट्रसाउण्ड क्लिनिक में जाना पड़ता है। इसपर उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अनिवार्य रूप से अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक सही रूप से कार्य करे। इसकी जिम्मेवारी जिला की होगी। वहीं, पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि PCPNDT Act कर Poster, Banner, Whatsapp Massage बनाकर लोगो को जागरूक करना है। 

बैठक में ये लोग थे मौजूद 
बैठक में पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड, प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, प्रधान सचिव विधि विभाग, निदेशक आयुष, विभागाध्यक्ष, समाज विज्ञान, रांची विश्वविद्यालय, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, रिम्स, विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी, रिम्स, आलोक त्रिवेदी, अभियान निदेशक, NHM पारसनाथ मिश्र, अध्यक्ष, सुभाष युवा मंच, जमशेदपुर, विद्यानन्द शर्मा पंकज, अपर अभियान निदेशक, NHM डॉ वीरेन्द्र कुमार, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ अनिल कुमार, नोडल पदाधिकारी आईईसी, डॉ मनोज कुमार, निदेशक वित्त, लक्ष्मी नारायण किशोर, प्रशासी पदाधिकारी, NHM नोडल पदाधिकारी PCPNDT डॉ राघवेन्द्र नारायण शर्मा और अन्य उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N