logo

महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी छह टीमें पहुंचीं रांची 

trophy.jpg

रांची 

एशिया महाद्वीप में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी झारखंड को मिली है। यह आयोजन विजनरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहा है। इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग सभी टीम रांची पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि राज्य में आयोजित हो रहे महिला हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में एशिया की छह प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी में होगा। इससे पहले सिमडेगा में नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे भारत से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

 

खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए उठाये गये कदम 

मुख्यमंत्री हेमंत के निर्देश पर खिलाड़ियों को दी जाने वाली भोजन की राशि में दोगुनी से अधिक वृद्धि की गई है। पहले जहां खिलाड़ी को भोजन  के लिए 175 रुपए मिलते थे, इसे अब बढ़ाकर 350 रुपए तक कर दिया गया है। इसके साथ ही, खिलाड़ियों के बेहतर आवासन के लिए खेल केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ताकि खिलाड़ियों को रहने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उच्च कोटि के खेल किट भी सरकार की ओर से दिये जा रहे हैं। 

सम्मान राशि में हुई वृद्धि

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं ओलम्पिक खेलों में राज्य के कई खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है। झारखंड सरकार ने नगद पुरस्कार नियमावली में संशोधन किया है। पहले जहां एक खिलाड़ी को पहले सात हजार रूपए मिलते थे, अब उस खिलाड़ी को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे। इसी तरह ओलंपिक में खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें 2 करोड़ रुपए देने का प्रावधान था। वर्तमान सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 5 करोड तक किया है। हाल ही में, मुख्यमंत्री द्वारा 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों और 52 प्रशिक्षकों के बीच करीब पांच करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप दी गयी है। 

स्टेडियम और खेल मैदान का निर्माण 

झारखंड में खिलाड़ियों के लिए एक ओर जहां आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओऱ पंचायत स्तर पर पोटो हो खेल मैदान का निर्माण और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाये जा रहे हैं। सभी जिला के इंडोर स्टेडियम सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है ताकि हर स्तर पर खिलाड़ी अपनी हुनर का प्रदर्शन कर कामयाबी हासिल कर सकें। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N