logo

झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, हीटवेव को लेकर भी अलर्ट

rain32.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कुछ जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। जिस वजह से कई जगहों पर मौसम सुहाना है लेकिन बुधवार को सुबह होते ही कड़ी धूप निकल गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे उच्चतम तापमान 43.6 बारहागोड़ा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 गोड्डा में दर्ज किया गया। बुधवार के मौसम की बात करें तो कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर फिलहाल राज्य में देखा जा रहा है। जिस वजह से कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है। जिससे अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके साथ ही वज्रपात व हिटवेव से लोगों को थोड़ा सा सचेत रहने की जरूरत है। 


कई जिलों में बारिश की संभावना 
आज के मौसम की बात की जाए तो राज्य के कुछ जिलें जैसे रांची, लोहरदगा, गुमला, सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम में हल्की बारिश देखी जाएगी। वहीं ,सरायकेला खरसावां, पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम में हिटवेव चलने की आशंका है। हालांकि, यह बारिश छुटपुट होगी। इससे अधिकतम तापमान में कोई अधिक फर्क देखने को नहीं मिलेगा। इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी स्थिति देखी जा सकेगी। 


अधिकतम तापमान 42 डिग्री
वहीं, आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री, कोडरमा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू व गढ़वा अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची व खूंटी अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री। सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज की जा 

Tags - Jharkhand Weather Summer in Jharkhand Rain in Jharkhand Jharkhand Weather Heatwave Jharkhand Temperature of Jharkhand