logo

HEC को पुनर्जीवित करने के साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों की मांगें माने केंद्र सरकार : बंधु तिर्की

HEC31.jpeg

रांची 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने कहा है कि श्रमिकों और देश के उद्योग जगत के हित में केंद्र सरकार को HEC को पुनर्जीवित करना चाहिये। यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिये। तिर्की ने कहा कि धुर्वा में जारी आंदोलन, HEC के किसी अधिकारी, कर्मचारी और निजी स्वार्थ के कारण ही नहीं, बल्कि देश हित के लिए है। उन्होंने कहा कि HEC को चलाने में केंद्र सरकार को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिये। 

HEC में जारी है आंदोलन 
बता दें कि जारी आंदोलन के दौरान आज HEC मुख्यालय के समक्ष HEC के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और धुर्वा निवासियों का जमावड़ा लगा रहा। यहां हुई एक सभा को संबोधित करते हुए तिर्की ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने HEC की स्थापना की थी। इसकी स्थापना का सर्वप्रमुख उद्देश्य यही था कि देश में उद्योग धंधों का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने HEC के प्रति जिस प्रकार से लापरवाही, उदासीनता और अपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

22 महीने से अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है

तिर्की ने आगे कहा कि 22 महीने से अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन न मिलना अफ़सोसजनक है। कहा कि इसके कारण न केवल देश के उद्योग धंधों का नुकसान हुआ है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है। तिर्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह किसी भी पूर्वाग्रह के बिना HEC के भविष्य को देखते हुए सकारात्मक निर्णय लें। ताकि कारखाने पर आश्रित हजारों परिवारों का भरण-पोषण हो सके।