logo

अल्ताफ राजा और अक्षरा सिंह का आज इटखोरी में कार्यक्रम, CM चंपाई सोरेन महोत्सव का करेंगे उद्धाटन

ोतूोि.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
चतरा जिला में हर साल होने वाला इटखोरी महोत्सव इस बार 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। आज से 21 फरवरी तक चलने वाले तीन दिनों के राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में भारतीय और झारखंड की संस्कृति और सभ्यता से ओत-प्रोत होगा। इसमें भक्तिमय एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीएम चंपाई सोरेन होंगे। पहले दिन प्रख्यात गायक अल्ताफ राजा और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके अलावा डॉ विपिन मिश्र, मुकुंद नायक व सत्या ठाकुर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इटखोरी की छात्राएं भी मंच पर अपनी प्रविभा दिखयेंगी। 


दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम 
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता होंगे। वहीं सांसद सुनील कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन दास, हस्तिनापुर के स्वामी रवींद्र कीर्ति, झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव नांगजेय दोरजी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आगाज़ सोमवार (19 फरवरी 2024) को दोपहर तीन बजे होगा।


आज सीएम करेंगे कार्यक्रम 
कार्यक्रम के अनुसार , 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच सीएम चंपाई सोरेन का आगमन होगा। दर्शन-पूजन एवं महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसके बाद संध्याकाल 5:30 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ विपिन मिश्रा और ग्रुप की प्रस्तुति होगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इटखोरी की तरफ से से शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी। इटखोरी महोत्सव में मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी। एक बजे से तीन बजे तक इटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें सुशील महतो, लखीराम नायक ग्रुप का कार्यक्रम होगा। शालिनी दुबे, साक्षी प्रिया दुबे की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। रात को साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे किस्सु राहुल एवं ग्रुप की ओर से कार्यक्रम पेश किया जायेगा। विनोद राठौर एंड ग्रुप के कार्यक्रम का चतरा के लोग लुत्फ उठा पायेंगे।

मृणालिनी अखौरी का कार्यक्रम 21 को
इटखोरी महोत्सव के आखिरी दिन बुधवार को 11 बजे से महोत्सव की समाप्ति तक प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद शाम को 6 बजे से बीएसएफ हजारीबाग की ओर से प्रस्तुति दी जायेगी। मृणालिनी अखौरी का एक घंटे का कार्यक्रम है।


जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
महोत्सव को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद है। पूरे महोत्सव स्थल में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा से महोत्सव पर नजर रखी जायेगी। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसे लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी। पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।