logo

50 लाख की रंगदारी लेने पहुंचे अमन साहू गिरोह के 2 अपराधी अरेस्ट, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी 

arresting1.jpeg

रांची 

पुलिस ने 50 लाख रंगदारी मांगने पहुंचे अमन साहू गिरोह के 2 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने की है। मिली खबर के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह के दोनों अपराधियों को ओरमांझी, रांची से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से रंगदारी वसूलने आये थे। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है।  

ऐसे हुई गिरफ्तारी 
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये कामयाबी मिली है। सूचना के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। इसे लेने वे ओरमांझी आये थे। एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी में सादे लिबास में पुलिस बल को भारत माला प्रोजेक्ट के निकट तैनात कर दिया गया।

ये सामान बरामद किये गये

कार्रवाई में सिल्ली डीएसपी रणविजय और ओरमांझी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने अहम रोल अदा किया। आरोपी युवक एक कार में सवार होकर ओऱमांझी पहुंचे। पुलिस ने उनको रोका और पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधियों के पास से गन और 8 कारतूस बरामद किये गये गये हैं। पुलिस दोनों अपारधियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि गैंगस्टर अमन साहु इन दिनों जेल में बंद है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Aman Sahu gangarrestextortion