logo

उलगुलान रैली को अमर बाउरी ने बताया भ्रष्टाचारी जुटान, पूछा- 5 लाख नौकरियों का क्या हुआ

जहमपूो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली है। जिसके लिए जोरो-शोरों से तैयारियां की गई है। रैली को लेकर भाजपा हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक बाद एक ट्वीट कर अपने मन की भड़ास निकाली है। पहले तो उन्होंने इस महाजुटान को भ्रष्टाचारी जुटान बताया है। उन्होंने लिखा है "#भ्रष्टाचारी_जुटान, झारखंड जैसे शांत राज्य में अशांति, दिन दहाड़े हत्याएं, मॉब लिंचिंग, लूट, छिनतई, ठगी, सरकारी सरंक्षण में संसाधनों की लूट हो रही है। सुभाष मुंडा, प्रकाश यादव, रूपेश पांडे, संजू प्रधान, जीतराम मुंडा, राजेंद्र साहू, सुमित केसरी, रामचंद्र उरांव जैसे कितने ही निर्दोषों की दिन दहाड़े हत्याएं हुईं। क्या इस पर शोक प्रकट करेंगे ये परिवारवादी - भ्रष्टाचारी?"

 


5 लाख नौकरियों का क्या हुआ
अमर बाउरी ने अपनी अगली ट्वीट में लिखा है "आज होगा झारखंड को "झुकाने-लूटने व ठगने" वालों का समागम 
पूछता है झारखंड 
वादे - "झारखंड के 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, हर साल 5-7 जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाएं, पेपर लीक से निजात" 
नतीजा - वादे हैं वादों का क्या।
इस पर क्या कुछ बोलेंगे परिवारवादी और भ्रष्टाचारी?

 


झारखंड की डेमोग्राफी पर बदल रही 
"पूछता है झारखंड ????️
तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लिप्त ठगबंधन सरकार में आदिवासी क्षेत्रों की डेमोग्राफी बदली जा रही है। दुमका की अंकिता, रांची की मानवी समेत न जाने झारखंड की कितनी ही बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। धड़ल्ले से धर्मांतरण हो रहा है। क्या इसपर अपनी आपत्ति जताएंगे ये परिवारवादी और भ्रष्टाचारी?

 

Tags - Ulgulan Rally Amar Bauri Ulgulan Rally India Coalition Jharkhand News Jharkhand Rally Maharally Ulgulan