logo

20 अक्तूबर तक हड़ताल स्थगित रखने पर सहमत हुए एंबुलेंसकर्मी

20 अक्तूबर तक हड़ताल स्थगित रखने पर सहमत हुए एंबुलेंसकर्मी


द फॉलोअप डेस्क, रांची
Jharkhand health News: आंदोलनरत 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शुक्रवार को नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कई घंटे चली वार्ता में 20 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली, बकाया वेतन के भुगतान के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने और छठ पर्व के बाद नई एजेंसी को सेवा की जिम्मेदारी देने जैसे फैसले लिए गए।

वार्ता के दौरान शुक्रवार के लिए हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया। हालांकि, वार्ता के कुछ समय बाद झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि हड़ताल केवल एक दिन के लिए खत्म की गई है। कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। यदि मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता है, तो 21 अक्टूबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल फिर शुरू की जाएगी।

Tags - Jharkhand ambulance staff strike talks October 21 indefinite strike