logo

रांची में क्रिकेट के फीवर के बीच मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाथ में बल्ला थामें निकले मैदान में

balla.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
इनदिनों झारखंड की राजधानी रांची में क्रिकेट का टेस्ट मैच चल रहा है। रांची वासियों में क्रिकेट का फीवर हाई है। लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी क्रिकेट के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज सुबह एक पोस्ट ट्वीटर पर डाला है। जिसमें देखा जा रहा है कि वह हाथ में बल्ला थामें हैं। उन्होंने साथ में एक कोटेशन भी लिखा है। जिसमें लिखा है "आज के दौर में न जीतना जरूरी है और न ही हारना जरूरी है, ये खेल ही लाजवाब है इसे बस खेलना जरूरी है। जोहार" मुख्यमंत्री के इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वह क्रिकेट के काफी शौकिन हैं और अक्सर अपने गांव घर में उन्होंने खेला भी होगा। इस पोस्ट को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह किसी मैदान में क्रिकेट प्रैक्टिस करने गये होंगे।  हालांकि यह तस्वीर पुरानी भी हो सकती है लेकिन ट्वीटर पर पोस्ट आज डाला गया है।