logo

देश की सबसे भ्रष्टचारी सरकार है हेमंत सोरेन की सरकार, झारखंड में भाजपा को लाईए चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर करेंगे; संथाल में बोले अमित शाह

वपदुु.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज संथाल परगना में परिवर्तन यात्रा के उद्धाटन पर आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। संथाल परगना से उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा बैद्यनाथ की भूमि पर, इस संथाल की पवित्र भूमि पर मैं आज परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं। आज यहां से झारखंड 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में झारखंड के गांव-गांव जाएगी और परिवर्तन का संदेश देगी। परिवर्तन किस चीज का करना है। परिवर्तन करना है भ्रष्टाचारी सरकार हटाकर भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का। परिवर्तन करना है कि ये आदिवासियों की संस्कार, भूमि को घुसपैठियों के हाथों तबाह करने वाली सरकार को हटाकर चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करने वाली सरकार को लाने का। मेरे आदिवासी युवा, आदिवासी भाई बहन यहां से देशभार में रोजगार के लिए जाते हैं, इसकी जगह रोजगार संथाल में आए ऐसी सरकार लानी है। हम मुख्यमंत्री नहीं बदलना चाहते हैं, हम झारखंड को बदलना चाहते हैं। 


झारखंड की रचना अटल बिहार बाजपेयी ने की थी। ये हेमंत सोरेन की सरकार ने जनकल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया। आज पाकुड़ जिले में हिंदूओ और आदिवासी झारखंड छोड़ो ऐसे नारे लगते हैं। ये भूमि हमारे आदिवासियों की है या रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों की है। इसको बचाना है या नहीं। क्या हेमंत सोरेन बचा सकते हैं, क्या कांग्रेस बचा सकती है। इसको केवल नरेंद्र मोदी बचा सकते हैं। लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और कांग्रेस की वोट बैंक है घुसपैठिए। वोट बैंक के डर से वो घुसपैठ को रोकते नहीं। मैं आज आपको कहकर जाता हूं कि ये सरकार बदल दो। मैं आपको वादा करता हूं कि एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल दूंगा। हमारे ही प्रदेश में, हमारे ही संथाल में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है। हमें इनको रोकना होगा। ये केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। 


हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख नौकरी देंगे लेकिन मैं आपको पूछना चाहता हूं कि आपको नौकरी मिला है क्या। नौकरी की जगह युवाओं को दौड़ा-दौड़कर युवा मर जाए तब तक दौड़ाने का काम ये हेमंत सोरेन ने किया है। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। पैसा लेकर पेपर बांटते हैं और गरीब युवा आदिवासियों को नौकरी नहीं मिलती है। मैं वादा करके जाता हूं कि हमारा घोषणा पत्र आएगा तो ये सारे पेपर लीक वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। इन्होंने वादा किया था कि राज्य की विधवा महिलाओं को 2500 रुपया देंगे। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। आपने दिया तो भ्रष्टाचार। 


मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह कर जाता हूं कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार इस देश में सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी सरकार है। आप में से किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर से 350 करोड़ मिला। मैं हेमंत सोरेन को पूछना चाहता हूं कि ये हेमंत बाबू ये 350 करोड़ किसका है। ये पैसा धीरज साहू का है क्या। ये पैसा मेरे संथाल के गरीब युवा और आदिवासी मां का रुपया ये लोग ऐंठ कर ले गये। झारखंड कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलमे के घर से 35 करोड़ नगदी मिले। उन पैसों को गिनते गिनते मशीन गर्म हो जाते थे। एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया, 600 करोड़ का जमीन घोटाला किया, 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया, सेना की जमीन खा गये, 40 करोड़ का शराब घोटाला किया। मुझे बताओ ये घोटाले करने वाली सरकार आदिवासियों का भला कर सकती है। भला करने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी का है। 

पहली बार आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति भवन में बैठी है। नक्सलवाद को झारखंड से समाप्त कर कर विकास के रास्ते पर चढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देश में मनाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय बनाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। जेएमएम और कांग्रेस आदिवासी कल्याण की बात करती है मैं उनका पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार थी कितना बजट था। 2013-14 में इनका बजट 30 हजार करोड़ था। मोदी जी ने 2024-25 में एक लाख तीस हजार करोड़ आदिवासी कल्याण के लिए दिया। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का पैसा दिया।  और अब प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के जरिए 63 हजार गांवों बचाना है। जिनकी 75 वर्ष आयु है उन सभी घरों में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम हम करेंगे। आपके धान को हम उचित दाम से खरीदेंगे। और आज झारखंड के गांवों में सड़क नहीं है। सड़क है तो एंबुलेंस नहीं है। एंबुलेंस है तो अस्पताल नहीं है। पांच साल मोदी जी पर भरोसा करो। सड़क, एंबुलेंस अस्पताल और डॉक्टर हर तहसील में बनाने का काम और हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम हम करेंगे। संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत थी। अब हेमंत सोरेन के राज्य में 28 प्रतिशत हो गई। 

37 आदिवासी बहनों के साथ बलात्कार हुआ। आदिवासी बेटी रेबिका की हत्या हो गई। अंकिता की हत्या हो गई ये कुछ नहीं बोलते हैं क्योंकि ये करने वाले उनके वोट बैंक है। मैं आज कहकर जाता हूं कि कमल फूल की सरकार बनाओ एक एक घुसपैठिए को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे। एक ओर भ्रष्टाचार करके अपने परिवार का कल्याण करने वाले धमंडिया गठबंधन है तो दूसरी ओर आदिवासियों का कल्याण करने वाली भाजपा। एक ओर घुसपैठियों से षडयंत्र करने वाले हेमंत बाबू है। तो दूसरी ओर आदिवासियों की रक्षा के लिए घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करने वाली भाजपा। 

Tags - Amit Shah Amit Shah Santhal Santhal News Amit Shah in Jharkhand