logo

26 फरवरी को राष्ट्रपति के जमशेदपुर दौरे को लेकर रांची में प्रशासनिक बैठक, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा  

presidentt.jpg

रांची 
26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर रांची में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), सदर अनुमंडल पदाधिकारी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक, सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता समेत भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और अग्निशमन विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


उपायुक्त ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वास्थ्य सेवाओं, अग्निशमन व्यवस्था, सड़क एवं भवन तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रपति का दौरा जिला प्रशासन के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक अपनी भूमिका निभाएं।
बैठक में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने, वैकल्पिक मार्गों की पूर्व तैयारी, इमरजेंसी हेल्थ सर्विस की पर्याप्त उपलब्धता, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest