द फॉलोअप डेस्क
गुमला में सदर अस्पताल कैंपस स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में पतझड़ के कारण जमा हुए कचरे में किसी ने आग लगा दी थी। इसी आग ने फैलते हुए पास में खड़ी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के कारण पास में खड़ी मिक्सर मशीन के टायरों में भी आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
