logo

बिरसानगर लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला कर्मचारी, 2 को पुलिस ने भेजा जेल, देसी कट्टा और 1.23 लाख नकद बरामद

rtyk5srtkj6ert.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कंपनी में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस लूट के पीछे कंपनी का ही कर्मचारी अजीत बेहरा की मास्टरमाइंड था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की पूरी साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने अजीत बेहरा और उसके सहयोगी बाबू सरदार उर्फ नेपु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके पास से 1.23 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
जांच में सामने आया कि अजीत बेहरा पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने चार साथियों के साथ मिलकर कंपनी के भीतर की जानकारियों का इस्तेमाल करते हुए लूट की योजना बनाई थी। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी 10.25 लाख रुपये की लूट की बात से इंकार कर रहे हैं। उनके मुताबिक कुल करीब साढ़े चार लाख रुपये लूटे गये थे, जिसमें से 1.23 लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है। पुलिस अब शेष राशि और फरार सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

 

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Jamshedpur News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur news Jamshedpur news in hindi latest jharkhand News Jamshedpur updates in hindi