द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत आज भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफटाइम अचीवमेंट्स पर आधारित एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। शहर के जिला कंट्रोल रूम के पास सिमडेगा भाजपा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफटाइम अचीवमेंट्स पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री विमला प्रधान, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, ओम प्रकाश साहू, अनूप केसरी, रवि गुप्ता आदि ने फीता काटकर किया। इसके बाद पीएम मोदी की तस्वीर के समीप केक काटकर सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बताया गया कि प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा, उनके 11 वर्षों के शासनकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को समर्पित है। जनता के बीच उनके योगदान को उजागर करने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया था, जिसमें उनके गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उनके नेतृत्व की कहानी शामिल है। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
