रांची
धुर्वा डैम में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। NDRF की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक का शव मिल चुका है। साथ ही पुलिस ने मृतक की स्कूटी, चप्पल सहित कई अन्य चीजें घटना स्थल से बरामद कर ली हैं। खबर लिखे जाने तक शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। गौरतलब है कि, रांची के धुर्वा डैम में एक युवक द्वारा कल देर रात डैम में छलांग लगाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल खोज अभियान शुरू कर दिया था। मिली जानकारी में बताया गया है कि युवक बाइक से डैम तक पहुंचा था और फाटक के पास से उसने पानी में छलांग लगा दी। घटनास्थल से उसकी बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

देर रात तक युवक का पता नहीं चला
मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है, पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर डैम में सर्च ऑपरेशन जारी की थी, वहीं देर रात तक पुलिस की खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तब NDRF की मौजूदगी में पुलिस डैम में सर्च अभियान चलाया गया। इसके अलावा डैम के पास से पुलिस को युवक की स्कूटी, चप्पल सहित कई अन्य चीजें मिली हैं। पुलिस मामले की पड़ताल की लगी हुई है।
.jpeg)