logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 28-30 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा

झारखंड में 28-30 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में 28 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवातीय तूफान की वजह से झारखंड में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और गरज का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को राजधानी रांची समेत दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

28-30 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 28 से लेकर 30 अक्टूबर तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलेगी। झारखंड के उत्तरी भाग के सभी जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। 

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर होगा
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व और दक्षिणी भाग में मौजूद सिस्टम निम्न दबाव से व्यापक होकर अवदाब बन चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान यह पश्चिमी उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए गहरे अवदाब में परिवर्तित होगा। 


 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Weather ForecastJharkhand Weather NewsJharkhand Weather Update