logo

सड़क किनारे चल रही युवती को रौंद गया बेकाबू ट्रैक्टर, चाईबासा से आया हादसे का खौफनाक वीडियो

accident43.jpg

चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई। निश्चिंतपुर गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रही युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन चालक सड़क की सीमा से बाहर निकलकर किनारे तक पहुंच गया, जहां युवती पैदल चल रही थी। टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और घटनास्थल से फरार हो गया।

अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर के तेज रफ्तार से होती है दुर्घटना 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं जिससे राहगीरों की सुरक्षा लगातार खतरे में बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं। 

उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, ट्रैक्टर को जब्त करने और अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
 

Tags - Chaibasa Tractor AccidentWest Singhbhum NewsIllegal Sand MiningRoad Accident JharkhandChakradharpur News