logo

पटमदा के जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, 4 दिनों से लापता था कान्हाई महतो

deadbodyyyy2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटमदा थाना क्षेत्र के मथुरापुरी जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात शव की पहचान मंगलवार सुबह हो गई। मृतक कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा गांव निवासी कान्हाई महतो (35) हैं, जो पिछले चार दिनों से लापता था। सोमवार रात शव मिलने की सूचना परिजन तक पहुंची थी। जिसके बाद परिजनों ने एमजीएम पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
बताया जा रहा है कि कान्हाई महतो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और काटिन बाजार स्थित एक गल्ला दुकान में मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते थे। बीते बुधवार की सुबह वे शौच के लिए निकले थे और फिर घर नहीं लौटे। परिजन और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं, मथुरापुरी जंगल में कुछ चरवाहों ने उसे पेड़ पर फंदे से झूलता देखा था। जिसके बाद चरवाहों के सूचना पर पुलिस ने रविवार को जंगल से शव बरामद कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शीतगृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों ने पहुंचकर पहचान की  शिनाख्त की। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Jamshedpur News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur news Jamshedpur news in hindi latest jharkhand News Jamshedpur updates in hindi