logo

जामताड़ा के जीयनपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद का मामला, न्यायालय आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी

fyunrytw.jpg

दीपक झा
जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। बताया गया है कि दीपक सिंह के पुश्तैनी जमीन पर महादेव मंडल द्वारा जबरन अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जमीन के संबंध में महादेव मंडल के पास कोई कागजात या न्यायालय का आदेश नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, यह जमीन जामताड़ा अनुमंडल न्यायालय में विचाराधीन थी, जिसमें न्यायालय ने एसडीओ आनंद कुमार को सिविल कोर्ट जाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद महादेव मंडल ने सिविल कोर्ट के बजाय अपने गुट के माध्यम से 86 डिसमिल यानी लगभग 43 कट्ठा जमीन पर घेराबंदी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
घटना की सूचना कर्माटांड़ थाना प्रभारी चंदन तिवारी को दी गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है कि महादेव मंडल के पास समुचित कागजात हैं, हालांकि आदेश की सही जानकारी उन्हें नहीं मिली। छह दिन से जारी अवैध निर्माण के बावजूद पुलिस फोर्स तैनात नहीं किया गया, जबकि पीड़ित दीपक सिंह को धमकी दी जा रही है। सप्ताहांत के कारण एसडीओ न्यायालय द्वारा शनिवार को जमीन पर 163 धारा के तहत रोक लगाई गई थी, लेकिन इसकी सूचना ना तो थाना को मिली और ना ही आरोपी महादेव मंडल को। इस मामले में न्यायालय के आदेश की अनुपालना नहीं होने पर विवाद और बढ़ गया है।



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Jamtara News Jamtara News Updates Latest Jamtara News Jamtara News in hindi latest Jamtara news Jamtara News updates latest Jamta