logo

गुमला : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर दफनाया 

gumla_arko.jpg

गुमलाः 

सिसई प्रखंड पूसो थाना क्षेत्र के अरको गांव में एक पिता पर ही अपनी बेटी के कत्ल का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था इसलिए उसने पहले बेटी का कत्ल किया फिर उसे दफना दिया। आरोपी का नाम मंगरा उरांव है। जिसने करीब 1 सप्ताह पहले बेटी की हत्या कर शव को अरको जंगल में दफना दिया था। मामले का खुलासा बुधवार शाम को हुआ। पुलिस ने लड़की का शव जमीन के भीतर से बरामद कर लिया है। 


एक सप्ताह बाद बरामद शव 
पूसो थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि अरको जंगल मे झरिया नदी किनारे शव दफन है। वहीं अरको गांव में सरिता कुमारी के लापता होने की भी खबर थी। जब मामला उजागर हुआ तो पता चला किपिता ने बेटी की हत्या कर दी है और शव दफना दिया है। जिसे एक हफ्ते बाद बरामद किया गया। मंगरा उरांव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


जुर्म कुबूल किया 
थाना प्रभारी ने बताया कि अरको गांव में मंगरा उरांव द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने की चर्चा थी, लोग आपस में ही  कानाफूसी कर रहे थे। मृतका के घर जाकर छानबीन की तो मंगरा कहने लगा कि उसकी बेटी किसी रिश्तेदार के यहां गयी हुई है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मंगरा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि वह अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। इसलिए उसने बेटी की हत्या 1 सप्ताह पहले कर दी और शव दफना दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं परिवार के और सदस्य भी इस जुर्म में शामिल तो नहीं थे।